संगम विहार विधानसभा में पानी का घोर संकट: डॉ. जौली

सिमरन कनौजिया नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली, 14 जून 2024ः दक्षिण दिल्ली स्थित संगम विहार विधानसभा में पीने के पानी की घोर कमी के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र की गरीब जनता पानी की अनुपलब्धता के कारण विकट समस्याओं से जूझ रही है। डॉ. जौली ने बताया कि क्षेत्रीय आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया क्षेत्र से गायब हैं।  

पूर्व विधायक भाजपा डॉ. विजय जौली ने संगम विहार में पानी के संकट के लिए दिल्ली सरकार व दिल्ली जल बोर्ड दोषी हैं। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र व आस-पास की बस्तियों में पानी को लेकर जनता में हाहाकार मचा हुआ है। पानी न तो पीने के लिए, न ही शौच साफ करने व न ही कपड़े-वर्तन धोने के लिए उपलब्ध है।

संगम विहार के रतिया मार्ग व मंगल बाजार रोड के ब्लाकोंः- डी, एच, आई, एन, जे इत्यादि सहित तुगलकाबाद विस्तार, गांधी झुग्गी-झोपड़ी कैंप (बत्रा अस्पताल के सामने), एल, एल-1, बी, सी, ए, जी, के, एम तथा आस-पास की बस्तियां विशेषकर दुर्गा विहार, देवली, देवली विस्तार, जवाहर पार्क, राजू पार्क, बिहारी पार्क, कृष्णा पार्क, दुग्गल कांलोनी, खॉनपुर व खांनपुर विस्तार, तिगड़ी जे0जे0 कैम्प, दक्षिण पुरी व मदनगीर में पिछले कई महीने से पानी क्षेत्रवासियों को नहीं मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर खुलेआम बिक रहे हैं।

डॉ. जौली ने कहा कि दिल्ली सरकार का समर एक्शन प्लान बना ही नहीं। इसके चलते दिल्ली सरकार द्वारा 24 घंटे X 7 दिन पीने का पानी उपलब्ध कराने का वादा फेल रहा। भ्रष्टाचार के चलते मुख्यमंत्री केजरीवाल व उनके मंत्री जेल में हैं। तथा दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह आरोप-प्रत्यारोप लगाने की राजनीति में व्यस्त व मस्त हैं। और जनता हैरान परेशान है।